src='https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-892JG4KGS4'/> RSK राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किया आदेश BRC व्‍यय कर पायेगे निश्चित राशि

RSK राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किया आदेश BRC व्‍यय कर पायेगे निश्चित राशि



RSK राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किया आदेश  BRC व्‍यय कर पायेगे निश्चित राशि



RSK राज्य शिक्षा केन्द्र ने समस्‍त जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र समस्त जिले,मध्यप्रदेश को Block विकासखण्ड स्तर पर व्यय की जाने वाली राशि के सबंध में निर्देश दिये हैं RSK ने राशि का व्‍यय किस प्रकार किया जायेगा कौन सी राशि वापस की जायेगी 

RSK राज्य शिक्षा केन्द्र ने समस्‍त Block विकासखण्ड स्तर से जारी होने वाली राशि के सबंध में अवगत कराया गया था। यह देखा गया है कि जिले का अधिक व्यय दर्शाने हेतु जिले से विकासखण्डों पर राशियां अत्याधिक जारी की जा रही है जो कि वित्तीय अनियमितता है।

विकासखण्ड स्तर पर  व्यय सिमा कतनी होगी 


  • RSK राज्य शिक्षा केन्द्र ने समस्‍त स्पष्ट किया जाता है कि विकासखण्ड स्तर पर केवल निम्नानुसार व्यय होना है:


  1.  Contingency (₹50000),
  2. TNDA (₹30000),
  3. TLM Grants (₹10000),
  4. जनशिक्षकों का वेतन-वास्तविक आधार पर
  5. साक्षरता/एल.ई.पी./स्कूल चले हम आदि विशेष गतिविधि के सबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार राशि का व्यय।

जिला परियोजना समन्वयक को राज्य शिक्षा केन्द्र को क्‍या निर्देश दिये

  • समस्त जिला परियोजना समन्वयक सुनिश्चित करें कि उपरोक्त बिन्दुओं के अतिरिक्त किसी भी स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र की बिना अनुमति के विकासखण्ड स्तर पर राशि जारी नहीं की जावे।


  1.  जनशिक्षकों का वेतन वास्तविक आवश्यकता के आधार पर प्रति चार माह अग्रिम के रूप में विकासखण्ड को जारी करें।
  2. विकासखण्ड स्तर पर सायकिल/गणवेश/आई.ई.डी./ मूल्यांकन कार्य/निर्माण कार्य आदि किसी भी गतिविधि की लिये राशि जारी नहीं की जाय।
  3. राशि जिला स्तर से ही सीधे पालक शिक्षक संघ को ही जारी की जावेगी।
  4. विकासखण्ड स्तर पर यदि पूर्व से ही अत्याधिक राशि अवशेष के रूप मे है तो आगे अवशेष कम होने पर ही वेतन की आगामी किश्त जारी करें।
  5. विकासखण्ड स्तर पर पालक शिक्षक संघ से वापिस की गयी राशि तत्काल जिला शिक्षा केन्द्र के खाते में जमा करायी जाये।
RSK राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किया आदेश  BRC व्‍यय कर पायेगे निश्चित राशि


राज्य शिक्षा केन्द्र ने समस्‍त रिपोर्ट में पाया विकासखण्ड में बजट सीमा से अधिक राशि का व्यय होना पाया गया जिसके लिये सबंधित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। यदि पुनः ऐसी स्थिति पायी जाती है तो सबंधित विकासखण्ड स्रोत समन्वयक, विकासखण्ड एकादमिक समन्वयक एवं सबंधित जिला परियोजना समन्वयक के विरूद्ध सख्त सेवा कार्यवाही की जावेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ