src='https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-892JG4KGS4'/> सुप्रभात मध्यप्रदेश - आज की मुख्य खबर ( Breking News) दिनाक 20/10/2021 दिन Wednesday

सुप्रभात मध्यप्रदेश - आज की मुख्य खबर ( Breking News) दिनाक 20/10/2021 दिन Wednesday

 


सुप्रभात मध्यप्रदेश - आज की मुख्य खबर ( Breking News) दिनाक 20102021 दिन Wednesday



1-पन्ना के मंदिरों के दर्शन कर शरद पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल मुख्यमंत्री श्री चौहान

  • मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan बुधवार, 20 अक्टूबर को जबलपुर और पन्ना में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं। जबलपुर में श्री विद्या सागर जीव दया गौ सेवा सम्मान योजना में प्रादेशिक कार्यक्रम हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर बाद जबलपुर के तिलवारा घाट स्थित दयोदय पशु संवर्धन एवं पर्यावरण केन्द्र गौ शाला में आचार्य श्री विद्या सागर जी के सानिध्य में प्रदेश की उत्कृष्ट गौ शालाओं और जीव दया के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित करेंगे।
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान 20 अक्टूबर की शाम पन्ना में किशोर जू, जगन्नाथ स्वामी जू सहित समस्त मंदिरों के दर्शन करेंगे और पन्ना में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्राणनाथ मंदिर पहुँचकर शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल भी होंगे। इस महोत्सव में गुजरात सहित देश के विभिन्न प्रांतों के धामी संप्रदाय के अनुयायी प्रतिवर्ष हिस्सा लेते हैं।





2-मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार''

  • प्रदेश के आदिवासी विकासखण्डों की उचित मूल्य दुकानों के आश्रित ग्रामों के पात्र परिवारों को उनके ही ग्राम से राशन सामग्री वितरण की योजना "मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार'' लागू ।


3-कृषि मंत्री श्री Kamal Patel किसानों का संकट हमारा संकट - दिये सर्वे कराने के निर्देश




  • किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने किसानों से कहा है कि किसी भी परिस्थिति में उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में किसान हितैषी सरकार है। किसानों का संकट हमारा संकट है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। बेमौसम बारिश से फसलों को हुई क्षति के सर्वे के निर्देश दे दिये गये हैं।

  • कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि सभी कलेक्टर्स को निर्देशित कर दिया गया है कि तत्काल क्षति का सर्वे कराना शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा है कि क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा बीमा कम्पनियों से दिलाया जाना सुनिश्चित कराया जायेगा। मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों, कटी हुई फसलों और खलिहान में रखी हुई फसलों को हुई क्षति के आंकलन के भी निर्देश दिये गए हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों की चिंता कर रही है। उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।

4-मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2022


  • 1 नवंबर 2021 से शुरू होने जा रहा है विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष के हो रहे युवा जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में अपना नामअपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने के लिए http://voterportal.eci.gov.in पर जाएं या Voter Helpline App डाउनलोड करें

5-महिलाओं में स्व-रोजगार के प्रति बढ़ता जुनून,महिला सशक्तिकरण की दिशा आगे बढ़ता मध्य प्रदेश


  • महिलाओं की मेहनत और स्व-रोजगार के प्रति जुनून मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan के #AtmaNirbharMP के संकल्प को पूरा करने में सहयोगी बन रहा है।

6-मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने दी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ




  • मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में आज से शुरु हुई 10 दिवसीय प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप-2021 के सभी प्रतिभागी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाने का बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि बच्चों खुलकर खेलो और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखाओ, मेरी शुभकामनाएँ हैं।
7-मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan उत्कृष्ट गौशालाओं और जीवदया करने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे


  • मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर को जबलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौसेवा सम्मान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दयोदय पशु संवर्धन एवं पर्यावरण केन्द्र गौशाला, तिलवारा घाट जबलपुर में आयोजित होने वाला यह राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर जी के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

  • कार्यक्रम में प्रदेश की उत्कृष्ट गौशालाओं और पशुओं के प्रति सेवाभावी संस्थाओं और व्यक्तियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। संस्थागत श्रेणी में कुल 7 पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ 4 सांत्वना पुरस्कार दिये जाने हैं, जिनकी राशि क्रमश: 5 लाख, 3 लाख, 2 लाख और 50-50 हजार है। व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार में क्रमश: एक लाख, 50 हजार और 20 हजार की राशि दी जायेगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे आरंभ होगा।

8-मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan से महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल ने की सौजन्य भेंट


  • मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल श्री सुधीर कुमार गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को उन्होंने पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं परियोजनाओं की जानकारी दी। श्री गुप्ता ने विगत 1 अक्टूबर को पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर में अपना पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेल भोपाल श्री सौरभ बंदोपाध्याय भी उपस्थित थे।

9-ऑक्सीजन में मध्यप्रदेश बन रहा है आत्मनिर्भर


  • 9145 रोगियों को 10 लीटर प्रति मिनट की दर से मिल सकेगी ऑक्सीजन प्रदेश में 163 ऑक्सीजन प्लांट हुए क्रियाशील, प्रतिदिन 182 मी. टन का उत्पादन।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ