src='https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-892JG4KGS4'/> सुप्रभात मध्यप्रदेश - आज की मुख्य खबर ( Breking News) दिनाक 18/10/2021 दिन Monday

सुप्रभात मध्यप्रदेश - आज की मुख्य खबर ( Breking News) दिनाक 18/10/2021 दिन Monday

 
सुप्रभात मध्यप्रदेश - आज की मुख्य खबर ( Breking News) दिनाक 18102021 दिन Monday
सुप्रभात मध्यप्रदेश - आज की मुख्य खबर ( Breking News) दिनाक 18102021 दिन Monday




1-विषय पर तीन दिवसीय संगोष्ठी 19 Octumbar अक्टूबर "घुमन्तू समुदाय वाचिक परम्पराएँ"




  • जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, म.प्र. संस्कृति परिषद् द्वारा तीन दिवसीय शोध संगोष्ठी "घुमन्तू समुदाय वाचिक परम्पराएँ" विषय पर आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी 19 से 21 Octumbar अक्टूबर तक जनजातीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित होगी।


  • अकादमी निदेशक डॉ. धर्मेंद्र पारे ने बताया कि नागर, लोक और आरण्यक समुदायों की संस्कृति, ज्ञान, परम्परा, कला बोध पर विमर्श होते आ रहे हैं, किन्तु घुमन्तू समुदायों और उनकी संस्कृति पर न के बराबर अध्ययन उपलब्ध है। घुमन्तू समुदायों पर अध्ययन सरल नहीं है। इसका अध्ययन एक चुनौती की तरह है। 
  • यह सुखद है कि भारतीय मेधा इस ओर उन्मुख हुई है। घुमन्तू समुदायों की उपस्थिति विश्व भर में है। भारत के पहाड़ों और चारागाहों से लेकर ग्राम्य जीवन तक इनका लोकवृत्त मिलता है। आधुनिकता और भौतिक विकास से लगभग असंपृक्त रहे इन समुदायों की परम्पराएँ आज भी जीवंत है। इसी को ध्यान में रखते हुए अकादमी द्वारा यह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।



  • संगोष्ठी के पहले दिन 19 Octumbar अक्टूबर को उद्भव और स्थिति, रीति-रिवाज और संस्कृति विषय पर शोधार्थियों एवं अध्येताओं द्वारा शोध-पत्रों का वाचन एवं पत्रों का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। दूसरे दिन 20 Octumbar अक्टूबर को देवी-देवता, पर्व-त्यौहार और आस्थाएँ तथा समाजिक संगठन विषय एवं 21 Octumbar अक्टूबर को मौखिक साहित्य, प्रदर्शनकारी एवं रूपंकर कलाएँ (नृत्य, नाट्य, गायन, वादन एवं अन्य) विषयों पर अध्येता, शोधार्थियों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जायेंगे। संगोष्ठी का समन्वय बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान की अधिष्ठाता डॉ. रूचि घोष दस्तिदार एवं शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. अल्पना त्रिवेदी द्वारा किया जा रहा है।





2-Govrner राज्यपाल श्री पटेल ने सतधारा स्थित बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क का किया भ्रमण



  • Governor MP श्री मंगुभाई पटेल ने रायसेन जिले के सतधारा स्थित बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्तूपों के निर्माण काल, उनके निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा पुरातात्विक महत्व के संबंध में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान Govrner राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सतधारा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहाँ कण–कण में प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा हुआ है।
  •  उन्होंने कहा कि यहाँ आकर मन को आत्मीय शांति का अनुभव होता है। Govrner राज्यपाल श्री पटेल ने भ्रमण के दौरान बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क में कार्यरत कर्मचारियों तथा ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों विशेष रूप से बालिकाओं की पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि शिक्षा के बिना कुछ नहीं है। बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे अगर पढ़ेंगे नहीं तो आगे कैसे बढ़ेंगे। उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। 
  • उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शिक्षा के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही है। बेटियों को भी जरूर पढ़ाएँ ताकि आगे जाकर वह आत्म-निर्भर बन सकें। बेटियाँ हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। श्री सुरेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा बौद्ध स्तूपों और स्थल के संबंध में अवगत कराया गया।



Govrner राज्यपाल श्री पटेल ने हलाली डेम का किया भ्रमण




  • Govrner राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को हलाली डेम का भ्रमण किया। उन्होंने डेम की क्षमता, सिंचित होने वाले रकबे तथा डेम में किए जा रहे मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पूर्व बने इस हलाली डेम से लगभग 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। साथ ही रायसेन और विदिशा को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। Govrner राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने दीवानगंज स्थित ज्ञानोदय तीर्थधाम पहुँचकर पूजा–अर्चना की।




3-स्व-सहायता समूह से सशक्त बन रही है महिलाएं




नवरात्रि में सलकनपुर महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने किया 26 लाख रुपए से अधिक का व्यवसाय




  • प्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाओं के चलते महिलाएं न केवल परिवार को चलाने में आर्थिक सहयोग दे रही हैं, बल्कि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र और स्वलंबी भी बन रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने में स्व-सहायता समूहों का महत्वपूर्ण योगदान है। समूह से लोन लेकर महिलाएं छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से परिवार की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रहीं हैं। सीहोर जिले की महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने कई नवाचार और नई राह तलाश रहे हैं। इनके सार्थक प्रयासों के परिणाम अब परिलक्षित होने लगे हैं।



  • हाल ही में नवरात्रि में उन्नति सीएलएफ की सलकनपुर महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इन नौ दिवसों में अलग-अलग आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से लगभग 26 लाख रूपए से अधिक का व्यवसाय किया है। समूह की सचिव श्रीमती अनिता मेहरा ने बताया कि सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के लिए हमने सलकनपुर भोग प्रसाद तैयार किया है। मंदिर परिसर में स्टॉल लगा कर इस भोग प्रसाद की बिक्री की जिससे 6 लाख रूपए से अधिक की बिक्री की है, जिसमें दो लाख रूपए की बचत हुई है। इस कार्य से समूह की 22 महिलाएं जुड़ी हैं। 
  • श्रीमती अनिता ने बताया कि यह भोग प्रसाद सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत पसंद आया। कविता ने बताया कि अगले सीजन में हम इसे वृहद पैमाने पर तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री श्री ‍शिवराज सिंह चौहान ने अपने सलकनपुर भ्रमण के दौरान महिला स्व-सहायता समूह की इस गतिविधी की सराहना करते हुए इसे और बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी।



  • नवरात्र के सीजन में 36 महिलाओं ने पूजन सामग्री की दुकानें लगाई। जिससे 7 लाख 20 हजार रूपए का व्यवसाय किया। इसमें प्रत्येक महिला को लागत और सारे खर्च निकाल कर 15 हजार रूपए की आमदनी हुई है। इसके अलावा 150 से अधिक म‍हिलाओं ने मंदिर परिसर, सीढ़ियों पर तथा नीचे मार्ग पर स्वलपाहार-फलाहार की दुकानें लगाई। जिसमें फल, केला, ककड़ी सहित अन्य सामग्री थी। इन दुकानों से लगभग 13 लाख 50 हजार रूपए से अधिक का व्यवसाय किया। इससे महिलाओं ने माल की लागत निकाल कर प्रतिदिन पांच 500 से 700 रूपए तक कमाए हैं। इस प्रकार नवरात्र में महिला स्व सहायता ने 26 लाख रूपए से अधिक का व्यवसाय किया।





4-राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सैलिंग खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने अकादमी के खिलाड़ियों को दी बधाई




  • नेशनल सैलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों ने याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यूथ नेशनल सैलिंग चैंपियनशिप-2021 में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन मलाड, मुंबई में 11 से 16 Octumbar अक्टूबर तक आयोजित हुआ। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती Yashodhara Raje Scindia ने पदक विजेता खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के लिए इन खिलाड़ियों का पदक जीतना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।


  • चैंपियनशिप में रितिका दांगी ने लेजर 4.7 इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं नेहा ठाकुर ने इसी इवेंट में रजत पदक पर कब्जा जमाया। ज्ञात हो कि यह इवेंट एशियन गेम्स के चयन ट्रायल का दूसरा दौर भी है। ऑप्टिमिस्ट ओवरऑल में एकलव्य बाथम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में बालिका वर्ग में दिव्यांशी मिश्रा ने ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक Madhya Pradesh मध्यप्रदेश को दिलाया। 420 मिक्सड क्लास इवेंट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी Madhya Pradesh मध्यप्रदेश की झोली में आए। इस इवेंट में नैंसी राय और अनी राज सेंधव के पेयर ने स्वर्ण, विद्यांशी मिश्रा और मनीश शर्मा को रजत तथा पुष्कर बामरे व वंशिका सिंह परिहार ने कांस्य पदक जीते। 
  • अंडर-12 ऑप्टीमिस्ट क्लास में शगुन झा ने रजत पदक Madhya Pradesh मध्यप्रदेश को दिलाया। उल्लेखनीय है कि ये सभी खिलाड़ी राजधानी भोपाल की बड़ी झील स्थित नेशनल सैलिंग स्कूल में अर्जुन अवार्डी प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।





5-उमरिया,मण्डला,बालाघाट,सिवनी, बैतूल,राजगढ व गुना जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। जबलपुर,शहडोल,रीवा, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना है। इन स्थानों पर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।





6-भोपाल सहित तीन जिलों में ई-मीडिएशन से 37% पारिवारिक मामले सुलझाए गए, अब पूरे प्रदेश में लागू होगी व्यवस्था।भोपाल,ग्वालियर, जबलपुर में पारिवारिक विवादों को निपटाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू ऑनलाइन मीडिएशन के अच्छे नतीजे आए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ